{"_id":"5dfa6b5e8ebc3e87ac772284","slug":"crpf-jawan-died-to-heart-attack-deoria-news-gkp333817873","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के दौरान जोधपुर में दिल का दौरा पड़ने से देवरिया के CRPF जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग के दौरान जोधपुर में दिल का दौरा पड़ने से देवरिया के CRPF जवान की मौत
Thu, 19 Dec 2019 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतालपुर।

Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान ओमप्रकाश भारती
- फोटो : DEORIA
देवरिया जिले के बैतालपुर क्षेत्र के सकरापार खुर्द गांव निवासी सीआरपीएफ जवान ओमप्रकाश भारती की विभागीय ट्रेनिंग के दौरान जोधपुर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रामपुर कारखाना थाने के सिपाहियों ने जब घर पर सूचना दी तो परिवारवालों की चीत्कार सुनकर लोग गमगीन हो गए।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सकरापार खुर्द गांव निवासी रामवृक्ष भारती के तीन बेटों में ओमप्रकाश 44 दूसरे नंबर के थे। वह सीआरपीएफ के जवान थे और वह झारखंड में तैनात थे। वर्तमान में वह डेढ़ माह की विभागीय ट्रेनिंग जोधपुर में कर रहे थे। वहीं पर बुधवार की सुबह उठकर बाथरूम गए। बाथरूम में ही उनको दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में सहयोगी अस्पताल ले गए।
डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां पर उनकी ट्रेनिंग एक से दो दिन में ही समाप्त होने वाली थी। ट्रेनिंग के बाद तीन दिन के लिए घर आने वाले थे। ट्रेन का टिकट कराकर परिवारवालों ने भेज दिया था। पर होनी को कौन टाल सकता। तीन दिन बाद घर आने का सपना देख रही पत्नी तारा देवी और उनकी चार बच्चियां ज्योति, प्रीति, खुशी, आरुषि और पुत्र नीरज को मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
पत्नी तारा देवी अपने चार बेटियों और एक बेटे को लेकर बैतालपुर वाले मकान में रहती हैं। पत्नी अपने पांचों बच्चों को लेकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। गांव के लोग बता रहे हैं कि एक दिन की छुट्टी लेकर वह 20 दिन पूर्व घर आए थे और परिवारवालों से मिलकर चले गए।
मां तारा देवी और पिता रामवृक्ष वृद्धावस्था में अपने जवान बेटे की मौत पर दहाड़े मारने लगे। ओमप्रकाश भारती घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनका पार्थिव शरीर 19 दिसंबर की सुबह गांव आएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।