फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crowed in market

धनतेरस और दीप पर्व पर सजे बाजार में खूब हुई खरीदारी, व्यापारी हुए खुश

Tue, 02 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crowed in market
धनतेरस पर लोगो ने बर्तन की खरीदारी की। संवाद - फोटो : DEORIA
दोपहर बाद बाजार हुए गुलजार, व्यापारी गदगद
विज्ञापन

बर्तन, सोने-चांदी की दुकानों और ऑटोमोबाइल्स शोरूम में रही भीड़
इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स सामान की भी हुई बंपर खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण के दौर से जूझते बाजार में मंगलवार को धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खूब धन बरसा। बर्तन, आभूषण, सजावटी सामान, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक दुकानों पर काफी भीड़ रही। कार-बाइक के शोरूम में पूरे दिन ग्राहकों का तांता लगा रहा और लोगों ने पहले से बुक कराए वाहनों की डिलीवरी ली। दोपहर बाद शहर के मुख्य बाजार में हर तरफ जाम की स्थिति नजर आई। व्यापारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी सेक्टरों को मिलाकर जनपद में 100 करोड़ का व्यवसाय होने की उम्मीद जताई।
धनतेरस को देखते हुए दुकानदारों ने कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। सुबह से ही दुकान के आगे तक पंडाल लगाकर अपनी दुकानें सजा रखी थीं। बर्तन की दुकानें सड़क पर ही कई जगहों पर सजी हुईं थीं। आभूषण विक्रेताओं ने गुब्बारों से प्रतिष्ठान को सजा रखा था। परिजनों के साथ निकली महिलाओं ने बर्तन, आभूषण खरीदने के साथ ही दीपावली के लिए दीया, पूजन सामग्री, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, सजावटी सामान व माला आदि खरीदने में अधिक रुचि दिखाई।
विज्ञापन

मालवीय रोड में बर्तन बाजार सजा रहा
शहर के मालवीय रोड, बस स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, हनुमान मंदिर रोड में बर्तन बाजार सुबह से ही सजा रहा। महिलाओं ने अपने मनपसंद सामान की खरीदारी की। बर्तन मंडल के मंत्री मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि दोपहर तक मार्केट डाउन रहा। शाम को लोगों के आने से बाजार में रौनक आई। थाली, लोटा, गिलास, चम्मच, पूजा के बर्तन, कुकर, जग, कड़ाही आदि की बिक्री ज्यादा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण की दुकानों एवं शोरूम में खरीदारी
मालवीय रोड स्थित आभूषण की दुकानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ग्राहक आए। लोगों ने सोने के आभूषण के साथ ही चांदी के सिक्के भी खरीदे। सराफा कारोबारी सुनील कुमार एवं संजय केडिया ने बताया कि दोपहर के बाद से ग्राहक आने शुरू हो गए, शाम को अधिक भीड़ रही। चांदी के सिक्कों की बिक्री अधिक रही। वहीं, छोटे आभूषणों के साथ ही बड़े भी पसंद किए गए।
सजा रहा इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक बाजार
कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड, देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग, हनुमान मंदिर रोड सहित अन्य जगहों पर इलेक्ट्रानिक व इलेक्ट्रिक सामानों की दुकानें सुबह से ही सजी हुईं थीं। ग्राहकों ने वाशिंग मशीन, फ्रिज, मिक्सर, प्रेस, एलईडी लाइट, भवन सजाने को रंग बिरंगी लाइटें, झालर आदि की खरीदारी की। देर रात लोगों के आने से बाजार में रौनक रही। इलेक्ट्रानिक्स सामान के विक्रेता सुनील सिंह ने बताया कि कई महीनों के बाद बाजार में रंगत रही।
ऑटोमोबाइल के शोरूम भी खचाखच रहे
धनतेरस के मौके पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों का मार्केट खूब फला-फूला। पुरवा चौराहा, भटवलिया, देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों के डीलरों के यहां सुबह से ही खरीदारों की लाइन लगी थी। फाइनेंस पर एवं डाउन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने शुभ अवसर पर वाहन खरीदने में धन खर्च किया। ऑटोमोबाइल्स कारोबारी रोहित छापड़िया ने बताया कि उनके यहां से 400 दोपहिया व 25 चार पहिया, होंडा के सुजीत जायसवाल ने कहा कि 140 दोपहिया व 25 चार पहिया, टीवीएस के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 151 दोपहिया, बजाज के आकाश विश्वकर्मा ने बताया कि 150 दोपहिया, पूर्वांचल टीवीएस नृपेंद्र गुप्ता के अनुसार धनतेरस के दिन 200 दोपहिया व 25 चारपहिया वाहनों की डिलीवरी की गई।
शापिंग कांप्लेक्स में रही रौनक
कोऑपरेटिव चौराहे से लेकर हनुमान मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर स्थित शापिंग कांपलेक्सों में खरीदारी करने को सबसे ज्यादा भीड़ रही। भटवलिया चौराहा स्थित शापिंग काम्पलेक्स में भी कपड़े व घरेलू सामान की चीजें ज्यादा बिकीं।
युवाओं ने नया मोबाइल खरीदने में किया धन खर्च
शहर के मोबाइल की दुकानों पर भी धनतेरस का असर दिखा। ज्यादातर युवाओं ने शुभ मुहूर्त में नए मोबाइल की खरीदारी करना उचित समझा। कुछ ने पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली थी, कुछ दुकानदारों ने जल्द लांच हुए सेट को ऑनलाइन शापिंग के जरिए ही उन्हें उपलब्ध कराया।
जाम से जूझते रहे बाजार
शहर के प्रमुख मार्गों पर कई जगह दुकानदारों ने आधी सड़क तक दुकानें सजा ली थीं। इससे खरीदारी करने आए लोग परेशान हुए। कुछ जगहों पर इसे लेकर दोपहिया वाहन चालकों और दुकानदार संचालकों में हल्की झड़प भी हुई। हालांकि, आसपास के लोगों ने पर्व का माहौल बताकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। पर्व को देखते हुए पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाए।
जयघोष के साथ लक्ष्मी प्रतिमाओं को ले गए युवा
जिन जगहों पर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती हैं, युवा सदस्यों ने प्रतिमाओं की खरीदारी कर वाहन पर लादकर जयघोष करते हुए ले गए। ज्यादातर पूजन समितियों ने कुम्हारों के यहां से शुक्रवार को खरीदारी पूरी की ली। प्रतिमाओं को नियत स्थान पर पंडालों में शाम तक स्थापित भी कर दिया गया।
.....फोटो समाचार
गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं और झाडू की हुई बिक्री
बरहज/भाटपाररानी। बरहज में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। गणेश-लक्ष्मी की छोटी प्रतिमाओं के साथ लोगों ने झाड़ू आदि की जमकर खरीदारी की। सूरदास कुटी के निकट खाली मैदान में पटाखों की दुकानें सजी हुई हैं। मुख्य चौक, नगरपालिका, थाना, तहसील और पैना मार्ग पर पूरे दिन गाड़ियां रेंगतीं रहीं। जाम समाप्त कराने में पुलिस जुटी रही। भाटपाररानी कार्यालय के अनुसार नगर में धनतेरस पर्व पर बाजार में चहल-पहल रही। संवाद

तरकुलवा में बाजार में उमड़े लोग
तरकुलवा। धनतेरस को लेकर मंगलवार को कस्बों से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने पहले से ही दुकानों पर विशेष तैयारियां की थी। लंबे समय के बाद बाजार में रौनक छाई दिखी। थानाक्षेत्र के तरकुलवा, कंचनपुर, गढ़रामपुर, महुआ पाटन, नरायनपुर, बंजरिया, बजराटार महुअवा, मुन्डेरा बाबू, गुलहरिया आदि बाजारों में लोगों ने मुहूर्त देखकर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, इलेक्ट्रानिक सामान टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, एलईडी, बतासा, भूजा, चीनी निर्मित हाथी-घोड़ा, तांबा एवं पीतल के बर्तन, मिठाइयों तथा सजावट सामग्री की दुकानों पर खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार भी प्रसन्न दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed