फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowds of consumers gathered to pay their electricity bills

Deoria News: बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़

Thu, 01 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crowds of consumers gathered to pay their electricity bills
चनुकी। बिजली विभाग ने 31 दिसंबर तक छूट निर्धारित किया था। अंतिम तिथि होने के कारण बिजली पवार हाउस पर उपभोक्ताओं का जमावड़ा लग गया। इसी बीच भीड़ को लेकर एक संविदा कर्मी ने उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को बिजली बिल में छूट का अंतिम दिन था। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। सर्वर भी धीमा चल रहा था। कुछ उपभोक्ता एक संविदा कर्मी से छूट के संबंध में जानकारी लेना चाह रहे थे लेकिन संविदा कर्मी उस उपभोक्ता से अभद्रता करने लगा। इस बात पर कुछ उपभोक्ता नाराज हो गए और संविदा कर्मी पर दुर्व्यवहार पर आरोप लगाने लगे। इस बीच काफी देर तक दोनों तरफ से कहासुनी होती रही।
विज्ञापन

कुछ लोग मामले को शांत कराए। मामला शांत हुआ। दूसरी खिड़की पर छूट के लिए रजिस्ट्रेशन का काउंटर लगा था, जिस पर लोग रजिस्ट्रेशन कराने लगे और दूसरे काउंटर पर बिजली बिल जमा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने संविदा कर्मचारी की शिकायत अवर अभियंता गोरख गुप्ता से किया है। इस संबंध में जेई गोरख गुप्ता से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि आज वर्क लोड ज्यादा था। संविदा कर्मचारी की कई लोगों ने शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed