फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowds gathered for gas in Rampur factory area

Deoria News: रामपुर कारखाना क्षेत्र में गैस के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 16 Mar 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for gas in Rampur factory area
रामपुर कारखाना। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शोभा भारत गैस एजेंसी पर पांच दिन बाद गैस की गाड़ी पहुंचने से करीब 500 से अधिक उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए। वहीं बरईपुर स्थित वंदना एचपी ग्रामीण गैस एजेंसी पर भी गैस की गाड़ी पहुंचते ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोगों को सिलिंडर मिल गया, जबकि कई उपभोक्ता बिना सिलिंडर के ही वापस घर लौटने को मजबूर हो गए। इधर विजयश्री इंडियन गैस सेवा रामपुर कारखाना पर होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। एजेंसी प्रबंधक अमित शर्मा ने बताया कि 11 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं के यहां गैस की होम डिलीवरी पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

होम डिलीवरी की मांग तेज
भटनी। नगर स्थित सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को भोर से ही गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे कतार में खड़े रहने के बाद लोगों को सिलिंडर मिला। इस दौरान परेशान लोगों ने होम डिलीवरी शुरू करने की मांग की। वहीं शाम को डीएम से शिकायत के बाद नगर में कुछ जगहों पर होम डिलीवरी की गई, लेकिन होली के आसपास से ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। भटनी में सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी से पहले से बुकिंग कराए लोगों को गैस सिलिंडर गोदाम से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed