फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowds gathered at Geetanjali Indane Agency, consumers stood in line for hours

Deoria News: गीतांजलि इंडेन एजेंसी पर उमड़ी भीड़ घंटों लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता

Thu, 19 Mar 2026 03:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at Geetanjali Indane Agency, consumers stood in line for hours
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के सोहनपुर स्थित गीतांजली इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर बुधवार को रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह गैस समाप्त हो जाने के बाद बुधवार को जैसे ही वितरण शुरू हुआ, एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तड़के सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लग गए, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद कई उपभोक्ताओं को बिना गैस लिए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वापस लौटने वालों में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या अधिक रही, जिन्होंने पूर्व में बुकिंग नहीं कराई थी। गैस वितरण शुरू होने के बाद एजेंसी पर सिलिंडर लेने वालों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ अधिक होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को गीतांजली इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर करीब 200 से अधिक उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलिंडर वितरित किया गया। वहीं प्रतापपुर स्थित सुनैना एचपी गैस वितरक एजेंसी पर 117 उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजेंद्र भारत गैस वितरक एजेंसी पर करीब 280 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किया गया। यहां वितरण के बाद भी 540 सिलिंडर शेष बताए गए। क्षेत्र में एक साथ गैस की मांग बढ़ने से उपभोक्ताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एजेंसियों पर भीड़ और लंबी कतारों के चलते लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed