फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowds gathered at Devi Jagran on the first day of Chaitra Navratri

Deoria News: चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी जागरण में उमड़ी भीड़

Fri, 20 Mar 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at Devi Jagran on the first day of Chaitra Navratri
रुद्रपुर में मां दुर्गा की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : Samvad
घांटी बाजार। क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव में चैत्र नवरात्र का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। पहले दिन मां महुलन भवानी स्थान पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

देवी जागरण के आयोजक पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव व ब्रह्म गोंड़ रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नारियल, चुनरी व पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालर-झूमर से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देवी जागरण कार्यक्रम में बिरहा गायक दीपक यादव और गायिका मीनाक्षी राज के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसने देर तक दर्शकों को बांधे रखा। वहीं कॉमेडियन सुनील यादव ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विकास बैंक सलेमपुर के सभापति सुमेश्वरनाथ तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह, कैप्टन रत्नाकर मिश्रा, डॉ. टी.वी. सिंह, सचिन यादव, पन्नेलाल यादव, छोटे यादव, जगमोहन गुप्ता, मनोज यादव, मलख गोंड़, ब्रह्म साउंड, तारकेश्वर नाथ तिवारी, डॉ. एके गुप्ता, नागेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed