{"_id":"68fe6e9e50df5d48740d9d04","slug":"crowds-from-the-market-to-the-streetsthe-ghats-are-illuminated-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166453-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाजार से गलियों तक भीड़...घाट हुए जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाजार से गलियों तक भीड़...घाट हुए जगमग
Mon, 27 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर नगर के बाजार में खरीदारी करती महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। लोक आस्था के महापर्व सूर्य षष्ठी मनाने के लिए रविवार को नगर में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क से लेकर गली तक खरीदारों की आवाजाही से जाम रहा। व्रत का सामान खरीदने के बाद महिलाएं नदी स्थित छठ् घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचेगी। रुद्रपुर के बथुआ रिवर फ्रंट पर सोमवार की शाम आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
प्रत्यक्ष देव की आराधना के लिए दिवाली की पूजा के बाद लोग जुट गए। रविवार को सुबह दस बजे से ही खरीदार बाजार में पहुंचने लगे। सड़क किनारे पटरियों पर लगी फल, सूप, गन्ना की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। कोतवाली से लेकर जामुनी चौराहे तक पैदल निकलना दुर्भर हो गया था। महिलाएं नारियल, चुड़ी, कोसी भराने हेतु कलश, दीया, मौसमी फल, अर्घ्य देने की पोटली से लेकर गन्ने और बाजार में उपलब्ध हर किस्म के फलों की खरीदारी की। छठ की खरीदारी को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखा। नगर के बस स्टेशन, खजुहा चौराहा, आदर्श चौराहा और सेमरौना पर लगी दुकानों पर भी देर शाम तक खरीदारी होती रही।