फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of patients in medical college, patient fell down due to dizziness

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़, चक्कर खाकर गिरा मरीज

Sat, 20 Jul 2024 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients in medical college, patient fell down due to dizziness
मेडिकल कॉलेज के  पैथालॉजी विभाग में मरीज व ​तीमारदारों की लगी भीड।संवाद
- उमस भरी गर्मी से परेशान रहे मरीज और तीमारदार
विज्ञापन

- फर्श पर बैठकर कर रहे थे इंतजार
- कुछ स्थानाें पर हुआ हो-हल्ला, भीड़ को सहेजने में सुरक्षा कर्मी को करनी पड़ी मशक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ से व्यवस्था लड़खड़ा जा रही है। अधिक संख्या होने और समुचित इंतजाम न होने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। हर जगह एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। फर्श पर बैठकर प्रतीक्षा करनी पड़ी। शुक्रवार को कतार में खड़ा एक मरीज गर्मी व उमस के कारण चक्कर आने से गिर पड़ा। कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर निकाल कर हवा में बैठा। वहीं कई स्थानों पर बगल से अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला और धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने शांत कराया। उसम भरी गर्मी के कारण मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने आते हैं। शुक्रवार को अस्पताल में भीड़ रही। सुबह आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन के लिए भीड़ लगने लगी , जो दोपहर करीब एक बजे तक रही। इलाज कराने के लिए 2383 लोगों ने पर्ची लिया। इसके अलावा करीब 1400 से अधिक पुराने मरीज भी फालोअप के लिए पहुंचे थे। पर्ची लेने के बाद लोग ओपीडी में पहुंचे। वहां लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह 11.30 बजे मेडिसिन विभाग के दोनों कक्षों के बाहर भीड़ रही। मरीजों की लंबी लाइन मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करने पर बाथरूम तक थी। सुरक्षा कर्मी भीड़ को सहेजने में पसीने-पसीने हो रहे थे।
विज्ञापन

कतार में खड़े थक कर कुछ लोग फर्श पर बैठकर बारी का इंतजार कर रहे थे। डॉ. विश्वजीत, डॉ. प्रांजल ने 435 मरीजों का 2.15 बजे तक इलाज किया। इसमें बुखार, पेट, कमर दर्द के अधिक मरीज रहे। इसके अलावा बीपी, शुगर व अन्य बीमारी से ग्रसित लोग पहुंचे थे। यहां बगल से जाने को लेकर लोगों हो -हल्ला किया। उधर 11.50 बजे पैथालाॅजी रजिस्ट्रेशन व रिपोर्ट लेने के लिए लंबी कतार रही। इसमें भलुअनी क्षेत्र के करौंदी निवासी रामहर्ष पटेल सैंपल देने के लिए खड़े थे। वह कक्ष के गेट के पास पहुंच गए थे। इसी बीच उमस भरी गर्मी से चक्कर आने की वजह से गिर गया। लोगों के शोर करने पर कर्मचारी व सुरक्षा कर्मी ने तत्काल उसे कक्ष में लाकर बैठाया। वहां ठंडा मिलने पर कुछ देर में सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ईएनटी में भीड़ अधिक रही। करीब 2.20 बजे तक डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा, डॉ. अभिषेक सिंह ने 260 मरीजों का इलाज किया। यहां मरीजों ने आपस में धक्का-मुक्की की। नेत्र में डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. अदिती, डॉ. आकांक्षा, डॉ. दयानंद, डॉ. अभिषेक ने 303 मरीजों का इलाज किया। चर्म रोग में भी दो बजे के बाद तक डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा, ने 215 मरीजों का इलाज किया। चेस्ट व टीबी में भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज पहुंचे थे। डॉ. ज्योति सिंह ने 118 मरीजों का इलाज किया। मानसिक रोग में डॉ. रीतिका दीवान ने 106, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. सोनू ने 152 मरीजों का उपचार किया। दंत में डॉ. अफसाना अंसारी, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. निहारिका, डॉ. प्रियंका ने 83 मरीजों का इलाज किया। हड्डी रोग में काफी भीड़ रही। डॉ. गौरव सिंह, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. शुभम ने 510 मरीजों का इलाज किया। कुछ लोगों के बगल से अंदर जाने पर कतार में खड़े लोगों ने कई बार हो-हल्ला मचाया। उधर दवा काउंटर, एक्स-रे सेंटर पर भी भीड़ रही। नई एक्स-रे मशीन उद्घाटन के बाद आज भी नहीं चली। गर्मी व उमस से मरीज और तीमारदार परेशान रहे।

--------------
अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। उसम भरी गर्मी होने के कारण कुछ परेशानी हुई। सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed