फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd in medical college, increased difficulty in investigation and treatment

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में भीड़, जांच-इलाज में बढ़ी मशक्कत

Wed, 12 Feb 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crowd in medical college, increased difficulty in investigation and treatment
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। मंगलवार को साढ़े तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे। इसका असर व्यवस्था पर पड़ा। मरीजों और तीमारदारों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। कुछ जगह बिना नंबर के डाॅक्टर कक्ष में जाने को लेकर हो-हल्ला और धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बिलिंग कराने और एक्स-रे सहित अन्य जांच के मरीजों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने और ठंड कम होने से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इलाज कराने आते हैं। सुबह नौ बजे बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतार लग गई। करीब चौबीस सौ से अधिक लोगों ने इलाज के लिए पर्ची ली। इसके अलावा करीब पंद्रह सौ मरीज फालोअप में पहुंचे थे। पर्ची लेने के बाद तीमारदार मरीज को लेकर ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह 11.30 बजे मेडिसिन विभाग के दोनों कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी थी। सुरक्षा कर्मी लाइन ठीक करा रहे थे, लेकिन कुछ लोग गेट के पास खड़े हो जा रहे थे। बिना नंबर के डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर लोग हल्ला करने लगे। गार्ड ने लोगों को शांत कराया और लाइन ठीक कराया। यहां डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुशील, विश्वजीत ने साढ़े तीन सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया। हड्डी विभाग में भी भीड़ रही। तीन कक्ष में डॉक्टर इलाज रहे थे। सभी के बाहर कतार रही और धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मी भीड़ को सहेजने में जुट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed