फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd at Daroga and Dukandar

Deoria News: दरोगा और दुकानदार में भिड़ंत

Fri, 08 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crowd at Daroga and Dukandar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुरबुजुर्ग/बनकटा। बनकटा बाजार में पुलिस चौकी निर्माण के लिए कथित चंदा वसूली को लेकर मंगलवार की रात एक एसआई और दुकानदार के बीच सड़क पर मारपीट हो गई। चर्चा है कि दोनों नशे में थे।
जानकारी के मुताबिक, दरोगा किराए के मकान में रहते हैं। रात करीब 10 बजे वह बाइक से बाजार जा रहा था, तभी मनई ब्रह्म स्थान तिराहे के पास उनकी मुलाकात एक दुकानदार से हो गई।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान दुकानदार ने कुछ दिन पहले बनकटा रेलवे स्टेशन के पास चौकी निर्माण के नाम पर हुई कथित चंदा वसूली का जिक्र छेड़ दिया। इसमें दरोगा का नाम पहले से चर्चाओं में था। यह सुनकर दरोगा नाराज हो गए और दुकानदार से बाइक के कागज मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाली-गलौज के बाद दरोगा ने दुकानदार की पिटाई कर दी। इसके बाद दरोगा ने फोन कर सिपाहियों को बुला लिया और दुकानदार की बाइक व मोबाइल लेकर थाने ले गए।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित की बाइक और मोबाइल दो दिन तक थाने में ही रखे गए। बढ़ते विरोध के बाद वापस किया गया। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित दुकानदार ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed