फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crop turn to ashes due to caught fire

आग से गेहूं की फसल और पशुओं का निवाला राख

Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crop turn to ashes due to caught fire
आग से गेहूं की फसल और पशुओं का निवाला राख
विज्ञापन

बघौचघाट/गौरीबजार। तेज हवा के बीच शनिवार को विभिन्न जगहों पर गेहूं के डंठल की आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। गेेेहूं की फसल और खेतों में पड़ा भूसा जल गया। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के बरईपट्टी, मठिया, सकतुवा, सकतुई, गोठा, कौला मुंडेरा, रामपुरशुक्ल, मुंडेरा आदि गांवों में दोपहर में डंठल जलाने से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। गांव तक पहुंचने से पहले मौजूद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से खेतों में रखा भूसा जल गया। जबकि सकतुवा गांव के सतेंद्र उपाध्याय, योगेंद्र,अलगू सिंह, गोरख राव, अमृत सिंह आदि कुछ लोगों की गेहूं की फ़सल राख हो गई। इसी तरह गौरी बाजार थाना क्षेत्र के परसोतिमा एवं करमेल गांवों में आग लग गई। भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से करीब 10 एकड़ फसल का डंठल जल गया। इसके बगल में छह एकड़ गेहूं एवं, गन्ने, एवं सब्जियों की फसल जल गई। खेतों से आग की लपटें निकलती देख ग्रामीण पंपिंग सेट, पेड़ की टहनियों को लेकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। आग लगने की जानकारी होने पर एसएसआई दीपक कुमार पुलिस मौके पर पहुंच गए। जबकि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा। आग की घटना में गांव के विजय पासवान, विदेशी, शंभू सिंह, रामपति निषाद, मुन्ना पासवान सूर्यनाथ पासवान आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

डंठल जलाते समय लगी आग, भूसा राख
भाटपाररानी। खामपार थाना के सवरेजी के समीप शनिवार को खेतों में डंठल जलाते समय आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। गेहूं की मड़ाई के बाद खेत के पड़ा भूसा जल गया। आबादी के समीप तक आग पहुंचने से गांव में अफरातफरी मच गई। खामपार से पहुंची अग्निशमन की गाड़ी व ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझा दी गई। ग्रामीणों ने डंठल जलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed