{"_id":"5f16ca1e8ebc3e63db11aef3","slug":"critical-patient-of-corona-will-treated-in-city-deoria-news-gkp358893931","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में होगा कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में होगा कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होगा कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के हाथ खड़ा करने के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा
आइसोलेशन वार्ड और गौरीबाजार एल-वन अस्पताल में होगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज अब जिले में होगा। आइसोलेशन वार्ड के अलावा गौरीबाजार एल-वन अस्पताल का चयन इसके लिए किया गया है। इन वार्डों में वेंटिलेटर सहित जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना के गंभीर रोगियों का अब इलाज नहीं होगा। ऐसे मरीजों का इलाज अब जिले के अस्पतालों में मिलेगा। बेड फुल होने के कारण ऐसा निर्णय मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से लिया गया है। जिले का स्वास्थ्य महकमा इसकी तैयारी में जुट गया है। सेंट्रल एकेडमी और जिला महिला अस्पताल स्थित मैटरनिटी विंग कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। इन अस्पतालों में इलाज के दौरान गंभीर रोगियों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाता था। अब इनका इलाज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और गौरीबाजार सीएचसी के एल-वन अस्पताल में किया जाएगा। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज अब जिले में होगा।