{"_id":"59e0f6674f1c1bca678b5a56","slug":"youth-dropped-from-moving-bus-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती अनुबंधित बस से गिरा युवक, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती अनुबंधित बस से गिरा युवक, गंभीर
deoria
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
BUS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया (ब्यूरो)। गोरखपुर से देवरिया आ रहा एक युवक बैतालपुर डिपो के पास अनुबंधित बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक बस लेकर भाग गया। उसी दौरान कुछ छात्र जा रहे थे। छात्रों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बरहज थाना के बारा दीक्षित गांव का राजकुमार किसी काम से शुक्रवार को गोरखपुर गया था। दोपहर बाद वह अनुबंधित बस से लौट रहा था। बस में भीड़ होने से वह गेट पर ही खड़ा था। बस अभी गौरीबाजार थाना के बैतालपुर डिपो के पास पहुंचा था कि राजकुमार नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी। यह देखकर चालक बस लेकर भाग गया।
उसी समय बीआरडीपीजी कॉलेज से पढ़कर लौट रहे छात्रों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल राजकुमार के परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी है।