फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man dead of the drinking spurious liquor

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

Mon, 02 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Mon, 02 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत हो गई। कोतवाली के पिपराचंदभान गांव में युवक ससुराल किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बिना पुलिस को सूचना दिए घरवालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।

 मृतक के दो बच्चे थे। पुलिस जहरीली शराब से मौत होने की घटना से इंकार कर रही है।

खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार, खुखुंदू निवासी पिंटू (30) तीन दिन पहले अपने ससुराल पिपराचंदभान गया था। ससुराल में साले के बच्चे की बरही में शामिल होने परिवार के साथ गया था। 

गांववालों ने बताया कि रविवार की शाम पिंटू ने कार्यक्रम में जहरीली शराब पीली। भोजन करने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। कई बार उल्टी होने पर ससुराल के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई।

 इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों ने पुलिस सूचना रजिस्टर पर अल्कोहल से तबीयत खराब होने की आशंका जताई है। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। 

उसका दाह संस्कार कर दिया गया। एसओ खुखुंदू अंशुमान ने बताया कि युवक क ी मौत की बात सामने आई है। वजह क्या है। पुलिस जांच करने के बाद बता पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed