फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Yogi-Modi slapped on slogan

योगी-मोदी का नारा लगाने पर पीटा

Sat, 01 Apr 2017 11:10 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 01 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Yogi-Modi slapped on slogan
Crime
मेहरौनाघाट। लार नगर में एक युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। उसका कसूर बस इतना था कि वह उसके सामने योगी और मोदी जिंदाबाद का नारा लगा दिया। बीचबचाव करने गई मां को भी उन लोगों ने नहीं बख्शा। घायलों का इलाज सीएचसी पर हुआ। पुलिस इस मामले में एक युवक पर केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


लार नगर के धवरिया वार्ड निवासी अभिषेक चौहान वार्ड के पप्पू यादव की दुकान पर सामान खरीदने शुक्रवार की शाम को गया था। इस दौरान दोनों के बीच राजनीतिक बातों को लेकर चर्चा हुई। इस पर अभिषेक ने योगी और मोदी जिंदाबाद का नारा लगा दिया। यह बात पप्पू को नागवार लगी। आरोप है कि पप्पू लोहे की रॉड से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बीचबचाव करने गई अभिषेक की मां मीरा देवी को भी पीटा। मोहल्लेवालों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह विवाद शांत हुआ। रात में सूचना देने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। मीरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू यादव के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी थानेदार विजय बहादुर यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed