{"_id":"5702a25b4f1c1b9456c811ac","slug":"woman-s-body-found-in-a-locked-room-on-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में बेड पर महिला का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे में बेड पर महिला का शव मिला
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बंद कमरे में बेड पर महिला का शव मिला।
- फोटो : डेमो फोटो
एकौना के हौली बलिया गांव में एक बंद कमरे में विवाहिता का शव मिला। महिला की लाश बेड पर चादर से ढकी हुई मिली। उसके गले पर रस्सी के निशान मिले। घर से उसका पति गायब है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए देवरिया भेज दिया।
गांव के रहने वाले कालीचरण निषाद की शादी तीन साल पहले गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना के शाहपुर की रहने वाली कविता से हुई। कालीचरण की मां और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कालीचरण दिल्ली रहकर मजदूरी का कार्य करता था। मोहल्लेवालों के अनुसार तीन मार्च को वह दिल्ली से कमा कर लौटा। रविवार की शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार हुआ था। सोमवार की सुबह दरवाजे पर सन्नाटा देखकर लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर गई तो कविता का शव बेड पर मिला। उसका शरीर चादर से ढका हुआ था। उसके गले पर रस्सी के निशान पड़े थे।
लोग आत्महत्या करने की आशंका जता रहे हैं। कविता के पति को पुलिस ढूंढने में लगी है। मायके वालों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पीएम रिपोर्ट आने बाद ही पता चलेगा। मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच में लगी है।