फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman killed in road accident 4

सड़क हादसे में महिला की मौत

Sat, 30 Jul 2016 10:27 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 30 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in road accident 4
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कोतवाली के पुरवां चौराहे पर बेकाबू चार पहिया पेड़ से जा टकराई। मौके पर महिला की मौत हो गई। हादसे के दौरान गाड़ी से लाइसेंसी रिवाल्वर और नकदी सहित जेवरात चोरी हो गए।
विज्ञापन



परिजनों ने इस बात की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सलेमपुर कोतवाली के नवलपुर निवासी नाजआलम का परिवार लखनऊ में रहता है। शुक्रवार की रात पूरा परिवार चार पहिया वाहन से घर लौट रहा था। रात साढ़े दस बजे के करीब कोतवाली के पुरवां चौराहे पर गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में शाहिदा खातून की मौत हो गई। जबकि नाजआलम, शफकजहां, अंजुम सहित अन्य लोग घायल हो गया।
विज्ञापन


आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर सूचना पुलिस को दी। शहर कोतवाल अनिल पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह घरवालों ने पुलिस को बताया कि गाड़ी के अंदर से लाइसेंसी रिवाल्वर, सत्तर हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात गायब हैं। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। दोपहर को कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल लोगों का कहना है कि मदद के दौरान कुछ लोगों ने रुपये और रिवाल्वर निकाल लिया। इस संबंध में  पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग थे। परिवार वाले तहरीर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed