फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wing Commander suicides service revolver shot dead

विंग कमांडर ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

Wed, 26 Oct 2016 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 26 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
      Wing Commander suicides service revolver shot dead
आरके तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/सिरसा। डबवाली रोड स्थित वायुसेना केंद्र की आवासीय कालोनी में यूपी के देवरिया निवासी विंग कमांडर ने बुधवार सुबह सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और न पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है। परिजनों के देरी से पहुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम बुधवार को नहीं हो सका।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देवरिया जिले के गांव नोनापार निवासी विंग कमांडर आरके तिवारी (45) वायुसेना केंद्र सिरसा में तैनात थे। विंग कमांडर तिवारी ने मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान गश्त की और बुधवार सुबह 5:30 बजे सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का पता उस समय चला जब विंग कमांडर के साथियों ने सुबह 8:00 बजे किसी कार्य से उन्हें फोन किया और फोन किसी ने उठाया नहीं।
विज्ञापन


बाद में कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि वायुसेना केंद्र स्थित आवासीय कालोनी के कमरे में विंग कमांडर का शव पड़ा था। इससे केंद्र में हड़कंप मच गया और वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रुप कैप्टन संजीव कुमार ने पुलिस को सूचना दी। जेजे कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि अभी तक वायुसेना अधिकारी के परिजन नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। वायु सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विंग कमांडर आरके तिवारी इससे पहले दिल्ली में तैनात थे। उनके दो बेटियां हैं और परिवार दिल्ली में रहता है। मई माह में ही सिरसा तबादला हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरके तिवारी के परिजनों के बयान पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed