{"_id":"58e5248e4f1c1b82575b481c","slug":"wife-refuses-to-take-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ले जाने से इन्कार पर पत्नी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई ले जाने से इन्कार पर पत्नी ने दी जान
देवरिया
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
जली महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। मुंबई जा रहा एक युवक पत्नी को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। पति की यह बात उसे इतना नागवार लगी कि वह मौत को गले लगा लिया। दिल दहलाने वाली घटना को जानने के बाद गांववाले दंग रह गए। लार थाना के रामनगर गांव निवासी बैरिस्टर गुप्ता मुंबई के ऑटो चलाता है। होली में वह घर आया था। बुधवार सुबह उसे मुंबई जाना था।
साथ में 28 वर्षीय पत्नी सीमा गुप्ता ने जाने की बात कही। पति ने वहां के हालात को बताते हुए परिवार के साथ रहने में असमर्थता जाहिर जताई लेकिन जिद पर अड़ी पत्नी बात मानने को तैयार नहीं थी। सुबह करीब पांच बजे पति सोकर उठा और मुंबई जाने की तैयारी करने लगा। सीमा ने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली । उस समय पति शौच करने गया था।
आग लगने के बाद बचाने के लिए चिल्लाने लगी। इससे घर में अफरातफरी मच गई। घर के अंदर सो रहे बच्चों को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला और उसके शरीर में लगी आग को बुझाकर लार सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सीमा की मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लार थाना के प्रभारी एसओ विजय बहादुर यादव ने बताया कि पति ने साथ में उसे मुंबई ले जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर विवाहिता ने आग लगा ली।