फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Went up before Doli brother

डोली उठने से पहले चला गया भाई

Mon, 11 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Mon, 11 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Went up before Doli brother
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 अधिकांश बराती भोजन कर चुके थे। कन्या निरीक्षण का रस्म भी पूरा हो गया था। देर से पहुंचे कुछ बराती भोजन कर रहे थे। वहीं आंगन में शादी के लिए तैयारियां चल रही थी। शादी के अगुआ और दुल्हन के फूफेरे भाई की अचानक हत्या की जानकारी मिली तो खुशी से लवरेज लोग सन्न रह गए। घर के अंदर हो रहे मंगल गीत की जगह महिलाओं की चीखें सुनाई देने लगी। भाई की मौत से आहत बहन ने पुलिस की मौजूदगी में शादी का सात फेरा लिया।
विज्ञापन

गोपालगंज, भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव निवासी शैलेष कुमार गोड़ 27 की बुआ की शादी भटनी के घांटी गांव में बुआ की शादी हुई है। शैलेष की बुआ की लड़की की शादी भोपतपुरा गांव निवासी अकलू के बेटे दुर्गेश गोड़ के साथ तय हुई। इसकी मध्यस्ता शैलेष गोड़ ने किया था। रात दरवाजे पर बरात पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। बुआ की लड़की की शादी होने के नाते शैलेष का पूरा परिवार भी इसमें शामिल था। नाश्ता और भोजन के साथ-साथ द्वारपूजा और कन्या निरीक्षण का कार्यक्रम रात करीब 11.30 बजे समाप्त हो गया। इसी बीच भोपतपुरा गांव के पप्पू राय और सुतिम राय पहुंचे। शैलेष दोनों लोगों को बैठाकर भोजन कराने लगा। भोजन खराब होने की बात कहते हुए पप्पू शैलेष को गाली बकने लगा। शैलेष ने इसका विरोध किया तो कमर में रखा हुआ चाकू निकाल कर इसके पेट पर वार किया। चाकू लगने से शैलेष जमीन पर गिर गया। इसके बाद दूसरा वार इसके गर्दन पर किया। इसके बाद हमलावर भागने लगे। इनको पकड़ने का प्रयास किए सगे भाईयों को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बहन की शादी देखना नीयती को मंजूर नहीं था। पुलिस ने अपनी देख रेख में भोर में शादी कराया।  
विज्ञापन

इन्सेट में
जवान बेटे की लाश देख बदहवाश हुआ पिता
भटनी। शादी के अगुआ शैलेष का पिता रामप्रित भोरे थाने में होमगार्ड हैं। शादी में पिता के अलावा इसका बड़ा भाई राजेश और छोटा भाई प्रदीप भी आया था। शैलेष की अभी शादी नहीं हुई है। वह अभी पालीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। खून से लथपथ जवान बेटे की लाश देख पिता जहां बदहवाश हो गया। वहीं दोनों भाई लाश से लिपटकर दहाड़े मारने लगे। इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्सेट में
गलतफहमी में बरातियों को पीटा
भटनी। अगुआ की हत्या की खबर सुनते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग कुछ समझ नहीं पाए और बरातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटने लगे। आक्रोशित लोगों ने एक बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दूल्हा के परिवार के लोगों को छोड़ रातों रात सभी बराती भाग निकले।

इन्सेट में
भोपतपुरा के दबंग हैं दोनों आरोपी
भटनी। गोपालगंज के भोपतपुरा गांव के पप्पू राय और सुमिताय दबंग है। भोरे पुलिस की माने तो दोनों युवकों की कई अपराधिक वारदतों में भी संलिप्ता है। इस घटना के बाद भोपतपुरा गांव में तनावपूर्ण माहौल है। दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed