फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   went for money but came dead body

रकम लाने गए युवक की लाश आई 

Fri, 24 Jun 2016 10:48 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 24 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
went for money but came dead body
अपराध् - फोटो : anoop tiwari
देवरिया के बनकटा में बिहार में एक परिचित के घर रकम लाने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार को भोर में चार पहिया वाहन सवार लोग युवक की लाश दरवाजे पर फेंक कर भाग निकले। युवक की मौत से घर वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


सिवान, मैरवा निवासी सुनील गुप्ता बनकटा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में अपने मामा भूखल गुप्ता के घर बचपन से रहता था। तीन माह पूर्व वह मुंबई कमाने गया था। वहां सिवान के भोरे के दुबे जिगिना गांव निवासी धीरज के साथ आम का व्यवसाय कर रहा था। कुछ दिन पूर्व वह घर वापस आया था। वह धीरज के घर रुपये लेने के लिए बुधवार को साइकिल से गया। घरवालों को फोन कर बताया था कि वह शुक्रवार को रुपये लेकर आ जाएगा। लेकिन शुक्रवार को भोर में करीब चार बजे कुछ लोग उसकी लाश लाकर दरवाजे पर फेंक कर चले गए। यह देखकर घरवाले अवाक रह गए। महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। धीरज के घरवालों से संपर्क करने पर जानकारी हुई कि अचानक रात में तबीयत खराब होने से सुनील गुप्ता की मौत हुई है। इसकी मौत के बाद पत्नी रंजू देवी का रोते-रोते बुरा हो गया है। वहीं, बेटा अमित (8), अश्वनी (2) और काजल (4) वर्ष के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। घरवालों की तहरीर पर बनकटा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बचपन से सुनील अपने मामा के पास रहता था और उसकी शादी भी यहीं से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed