{"_id":"576d6b674f1c1b375bb481da","slug":"went-for-money-but-came-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम लाने गए युवक की लाश आई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रकम लाने गए युवक की लाश आई
deoria
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : anoop tiwari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के बनकटा में बिहार में एक परिचित के घर रकम लाने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार को भोर में चार पहिया वाहन सवार लोग युवक की लाश दरवाजे पर फेंक कर भाग निकले। युवक की मौत से घर वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिवान, मैरवा निवासी सुनील गुप्ता बनकटा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में अपने मामा भूखल गुप्ता के घर बचपन से रहता था। तीन माह पूर्व वह मुंबई कमाने गया था। वहां सिवान के भोरे के दुबे जिगिना गांव निवासी धीरज के साथ आम का व्यवसाय कर रहा था। कुछ दिन पूर्व वह घर वापस आया था। वह धीरज के घर रुपये लेने के लिए बुधवार को साइकिल से गया। घरवालों को फोन कर बताया था कि वह शुक्रवार को रुपये लेकर आ जाएगा। लेकिन शुक्रवार को भोर में करीब चार बजे कुछ लोग उसकी लाश लाकर दरवाजे पर फेंक कर चले गए। यह देखकर घरवाले अवाक रह गए। महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। धीरज के घरवालों से संपर्क करने पर जानकारी हुई कि अचानक रात में तबीयत खराब होने से सुनील गुप्ता की मौत हुई है। इसकी मौत के बाद पत्नी रंजू देवी का रोते-रोते बुरा हो गया है। वहीं, बेटा अमित (8), अश्वनी (2) और काजल (4) वर्ष के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। घरवालों की तहरीर पर बनकटा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बचपन से सुनील अपने मामा के पास रहता था और उसकी शादी भी यहीं से हुई थी।