{"_id":"5d0a7a008ebc3e07be2d9402","slug":"upto-noon-there-were-38-bookings-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 कमरे का होटल, दोपहर तक थी 38 बुकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
15 कमरे का होटल, दोपहर तक थी 38 बुकिंग
Wed, 19 Jun 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रेलवे स्टेशन रोड पर के पकड़े गए होटलों में बुकिंग दिन के आधार पर नहीं, घंटे के आधार पर होती थी। कीमत भी मुंहमांगी। नतीजतन, एक दिन में ही होटल संचालक बड़ी कमाई कर लेते थे।
एक होटल से जब्त रजिस्टर पर गौर करें तो सब कुछ साफ हो जाएगा। 15 कमरों के इस होटल में सोमवार को दोपहर एक बजे तक ही 38 बुकिंग हो चुकी थी। अगर एक कमरे का वक्त 12 घंटे भी रखें तो दिन भर में अधिकतम 30 बुकिंग ही हो सकती है, मगर यहां 12 घंटे में ही 38 लोग होटल के कमरों में आ चुके थे। कुछ घंटे तक कमरों के लिए 500 से एक हजार रुपये तक लिए जाते थे। रजिस्टर पर अंकित नाम सिर्फ पुुरुषों के थे। महिलाओं का कोई लेखा-जोखा नहीं है। पुलिस अब इस रजिस्टर के आधार पर उन लोगों तक भी पहुंचने में जुटी है, जिनका नाम इस पर अंकित है। हालांकि, यह भी आशंका जताई जा रही है कि यहां आने वाले ज्यादातर ने अपने मूल नाम-पते को छिपाकर कमरों की बुकिंग कराई हो। अगर ऐसा हुआ तो भी यह सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है। ऐसे तो कोई भी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति छद्म नाम का इस्तेमाल कर यहां आसानी से कमरा पा सकता था।
सबको पता था बदनाम हैं होटल, बस पुलिस ही बेखबर थी
100 मीटर से भी कम दूरी पर है स्टेशन रोड पुलिस चौकी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। स्टेशन रोड के तीन होटलों में छापेमारी के दौरान देह व्यापार की पुष्टि ने फिर पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है। जिस जगह ये होटल हैं, वहां से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर स्टेशन रोड पुलिस चौकी है। चौकी के पुलिसकर्मी चाय-पानी के लिए भी निकलें तो वह होटल तक पहुंच सकते हैं, बावजूद इसके लंबे समय से चल रहे धंधे की कोई खबर न होना किसी के भी गले से नहीं उतर रही। वह भी तब, जब आसपास के हर व्यक्ति की जुबां पर इसकी चर्चा थी।
विज्ञापन
देह व्यापार के लिए देवरिया पहली बार चर्चा में नहीं आया। इससे पहले भी एक-दो बार ऐसी कार्रवाई हुई, मगर कुछ दिनों बाद सब कुछ सामान्य हो गया। जानकारों की मानें तो स्टेशन रोड के ही कई अन्य होटल भी इस गोरखधंधे के लिए बदनाम हैं। इसी रोड पर महिलाओं के नाम संचालित दो होटल व लॉज में ऐसे कृत्यों से तो हर कोई वाकिफ है। इन होटलों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा कुशीनगर व बिहार के गोपालगंज जिले की लड़कियों-महिलाओं की आमदरफ्त ज्यादा है। इनमें से कुछ तो शहर के ही अलग-अलग क्षेत्रों में किराए पर भी रह रही हैं। धंधे में लिप्त लोगों का इशारा मिलते ही वे तय समय और स्थान पर पहुंच जाती हैं। यह सब कुछ वर्षों से खुलेआम होता आ रहा है। सूत्रों की मानें तो धंधेबाजों ने ‘भेंट’ से इलाकाई पुलिस की बोलती बंद कर रखी थी। लिहाजा, सब कुछ जानते हुए भी पुलिस मूकदर्शक बनी रहती थी। अब जिले का निजाम बदलते ही उनकी सक्रियता बढ़ गई। चर्चा आम है कि हाकिम की नजरों में कॉलर चौड़ा करने के लिए ही बस यह तेजी दिखाई गई है। समय बीतने और भेंट बढ़ते ही सब कुछ पुराने ढर्रे पर होगा।
तीनों होटल के लाइसेंस निरस्त करने को डीएम को लिखा पत्र
देवरिया। देह व्यापार में लिप्त पाए गए तीनों होटल के लाइसेंस निरस्त करने के लिए कोतवाली पुलिस ने डीएम को पत्र लिखा है। पुलिस का कहना है कि तीनों होटल इंडिया गेस्ट हाउस, नेशनल पैलेस और सहारा पैलेस में देह व्यापार जैसा अनैतिक कार्य हो रहा था। इसलिए इन तीनों होटल के लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाए। अब इस पत्र पर डीएम को विचार कर कार्रवाई करनी है।
---
सर्किल के कोई और इंस्पेक्टर करेंगे विवेचना
देवरिया। तीनों होटल में देह व्यापार के मामले में सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने केस दर्ज कराया है। इसके चलते विवेचना वह नहीं कर पाएंगे। ऐसे में विवेचक सीटो सिटी सर्किल का ही कोई और इंस्पेक्टर होगा। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाएगा कि विवेचना किस इंस्पेक्टर को मिलेगी। उम्मीद है कि जल्द ही किसी अन्य इंस्पेक्टर को इस मामले की विवेचना सौंप दी जाएगी। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारी विवेचक तय करेंगे।
मो.इमरान के संरक्षण में होता था देह व्यापार, तलाश में जुटी पुलिस
देवरिया। अपने को वकील बताकर पुलिस वालों पर रौब गांठने वाला मोहम्मद इमरान खान कौन है? कोतवाली पुलिस अब उसकी खोज में जुट गई है। स्टेशन रोड के तीनों होटलों में छापे की कार्रवाई वाले दिन से ही वह फरार बताया जा रहा है। चर्चा है कि वह इन तीनों होटलों में देह व्यापार को संरक्षण दे रहा था।
स्थानीय लोग बताते हैं कि मो.इमरान खान नाम का एक शख्स दो साल पहले देवरिया आया। यहां वह इंडिया गेस्ट हाउस होटल में ठहरा। खुद को वकील बताकर वह यहीं रहने लगा। उसने बताया कि परिवार के कई लोग न्यायिक सेवा में हैं। कोतवाल और पुलिस के लोग उससे हाथ मिलाते और हालचाल पूछते थे। इसलिए मोहल्लेवासियों को यह विश्वास हो गया कि उसकी पहुंच ऊंची है। इसका फायदा उठाते हुए वह होटलवालों से कहता था कि वह कुछ भी करें, मैं हूं न। कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उसी के संरक्षण में इन होटलों में अनैतिक कार्य चल रहा था। दो साल से वह किराया दिए बगैर इंडिया गेस्ट हाउस होटल में रह रहा था। सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद से वह लापता है। मोहल्ले के लोगों के साथ ही अब कोतवाली पुलिस भी उसे खोज रही है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि होटल में अवैध कार्य को मो.इमरान खान का संरक्षण था। उसकी तलाश कराई जा रही है।
---
होटल मालिकों की गिरफ्तारी को पुलिस ने की छापे की कार्रवाई
देवरिया। स्टेशन रोड के दो होटल मालिकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घर और अन्य ठिकानों पर छापे की कार्रवाई कर जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक होटल मालिक और तीन कर्मचारियों को पुलिस मंगलवार को ही जेल भेज चुकी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि दो होटल मालिकों की गिरफ्तारी में टीम लगी हुई है। कई जगहों पर दबिश दी गई, लेकिन वे हाथ नहीं आए। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।