{"_id":"5919e4f44f1c1b7e3cf22d92","slug":"two-youths-killed-four-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो युवकों की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो युवकों की मौत, चार जख्मी
देवरिया
Updated Mon, 15 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
देवरिया-सलेमपुर मार्ग के बहादुरपुर के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के बीच जीजा-साले का रिश्ता था। बहादुरपुर के पास सोमवार की भोर में चार बजे दुर्घटना हुई। हादसे में चार पहिया वाहन भी पलट गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
खुखुंदू थाने के मझवलिया गांव के 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र सूरज माली और सदर कोतवाली क्षेत्र के 25 वर्षीय सुनील माली पुत्र श्यामजी सजावट का काम करते थे। रविवार की रात दोनों भटनी में वैवाहिक कार्यक्रम में सजावट करने गए थे। प्रदीप के दूसरे नंबर के भाई अनिल का सुनील रिश्ते में साला लगता है। सोमवार भोर में दोनों घर लौट रहे थे। बहादुरपुर के पास गोरखपुर की तरफ से आ रही टीयूूवी वाहन से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज से लोगों की नींद टूट गई। बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। चार पहिया गाड़ी भी पलट गई। इसमें सवार राकेश गिरी, मन्नान गिरी, गंगोत्तर पांडेय, महेश प्रसाद और रेनू घायल हो गई। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, सभी बिहार के रहने वाले हैं।