फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two hundred loads of wheat from fire ash

आग से दो सौ बोझ गेहूं राख

Wed, 13 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 13 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two hundred loads of wheat from fire ash
रुद्रपुर के दोआबा में डंठल में लगी आग को बुझाते गांव वाले और खेत में जल रखा गेहूं का बोझ
रुद्रपुर में क्षेत्र में आग का कहर नहीं रुक रहा। दोआबा के छह गांवों के सरेह में बुधवार की दोपहर डंठल में आग लग गई। गांव की ओर से आग बढ़ती देख लोगों के होश उड़ गए। सैकड़ों की संख्या में जुटे गांव के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में एक किसान का दो सौ बोझ गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


एकौना क्षेत्र के सरांव, धर्मपुर, छपरा खुर्द, बसडीला के सरेह के डंठल में आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। डंठल को जलाते हुए आग तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगी। गर्म पछुवा हवा के सहारे आग विकराल होने लगी। आग से ऊंची उठती लपटों को देख लोग बुझाने को दौड़ पड़े। खेतों में रखे पंपिंगसेट को चालू कर आग को काबू करने में लग गए।
विज्ञापन


गांवों में खलबली मच गई। गांव की महिलाएं अपने अपने घरों के सामने पानी गिराने लगीं। जिससे आग आने पर कम नुकसान हो। हालांकि अथक प्रयास के बाद गांव वालों ने आग को बुझा दिया। इस दौरान खेत में काट कर रखा धर्मपुर खुर्द के किसान नंदलाल यादव का दो सौ बोझ गेहूं जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंच तहसील प्रशासन ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया। रोज लग रही आग से दोपहर को गांव क्षेत्र के लोग सरेह में घूम रहे हैं। जिससे आग लगते ही उन्हें पता चल सके। अगलगी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed