{"_id":"57fa81294f1c1b695228e222","slug":"two-community-clashed-on-the-issue-of-flag-hosting","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
देवरिया, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
two community clashed
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। तनावपूर्ण माहौल के चलते मेहरौना बाजार में पुलिस तैनात कर दी गई।
लार बाजार से धार्मिक झंडा लगाने का शुरू हुआ प्रचलन देहातों में भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार को दोपहर में चूरिया गांव के लोग गांव में जाने वाली सड़क पर केसरिया झंडा बांध रहे थे। मेहरौना बाजार के लोगों ने इसका विरोध किया।
इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक दूसरे पर लोगों ने पथराव भी किया। इसकी खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मेहरौना पहुंच गई। पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार कर दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने मेहरौना बाजार को हरा झंडा से पाट दिया। इसको लेकर तनाव बढ़ गया है। माहौल को देखते हुए पुलिस मेहरौना बाजार में गश्त बढ़ा दी है। इस बाबत लार एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि झंडा लगाने को लेकर दोनों गांव के युवकों के बीच विवाद हुआ था।
पुलिस के पहुंचते ही लोग भाग गए। माहौल को देखते हुए मेहरौना बाजार में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। माहौल को देखते हुए देर शाम को एडिशनल एसपी एन के सिंह आैर एडीएम प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने का आदेश दिया।