दो पर हत्या के प्रयास का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच घायल सिपाही के करीबियों से जोड़कर कर रही है।
पयासी पहुंची पुलिस ने सिपाही के सुसराल वालों से भी पूछताछ की। हालांकि चौबीस घंटे बाद भी पुलिस किसी के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
शनिवार को कुशीनगर से पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वहीं गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही की तबीयत में सुधार है।
लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी प्रमोद गोड़ (20) आईटीबीपी में सिपाही थे। शुक्रवार को मईल थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव के समीप दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाशों ने उनकी बाइक लूट लिया।
सुबह करीब दस बजे सीओ नीतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में मईल एसओ जेपी सिंह यादव और कुशीनगर से आई डॉग स्क्वायड टीम घटना स्थल पर पहुंची।
डॉग स्क्वायड का कुत्ता घटना स्थल से कुछ दूर दक्षिण दिशा की ओर जाकर रूक गया। इसके बाद पुलिस टीम वापस चली गई।
सिपाही को गोली लगने और दहेज में मिली बाइक लूटने की घटना को करीबियों से जोड़कर जांच कर रही है। सिपाही के ससुराल पयासी पहुंची पुलिस परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की।
पुलिस की माने तो सिपाही के शादी से पूर्व परिवार के सदस्यों को मोबाइल पर एक युवक ने शादी न करने के लिए धमकी भी दिया था।
लेकिन घर वालों ने इसे हल्के में लिया। इस बाबत मईल एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि घायल सिपाही के बड़े भाई प्रदीप की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों पर हत्या के प्रयास और बाइक लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।