फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trying to make unruly riot

दंगा कराने की फिराक में उपद्रवी

Sat, 22 Oct 2016 11:06 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 22 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Trying to make unruly riot
‌पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लार। पुलिस की चौकसी के बाद भी लार में उपद्रवी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे। शनिवार को एक पान की दुकान में धार्मिक फोटो के पास किसी ने जानवर का मांस रख दिया। इससे नगर का माहौल गरमा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस की चूक से मेहरौना में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया था। इसके बाद लार और मेहरौना में तनाव बढ़ गया। इसे देखते हुए लार व मेहरौना में पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगा दी गई। लार नगर के तिराहे पर मुकुंदी की पान की दुकान है। इसमें धार्मिक फोटो लगा है। रोज की तरह शुक्रवार की रात मुकुंदी दुकान बंदकर घर चला गया।
विज्ञापन


सुबह आया तो धार्मिक फोटो के पास किसी ने मांस रख दिया था। इसकी सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में पुलिस ने मांस को कब्जे में ले लिया। इसकी चर्चा नगर में पूरे दिन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो लार में फिर बवाल कराने के लिए कोई ऐसा कर रहा है। एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि कोई मांस लाकर दुकान के अंदर रख दिया था। ­उसे हटवा दिया गया और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed