{"_id":"571512f54f1c1b466e8b4722","slug":"truck-bike-clashed-killed-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक भिड़े, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बाइक भिड़े, युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवक हाटा एटीएम से रुपये निकालने जा रहे थे। हादसे के बाद देर से पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना के पिपरा दौला कदम निवासी दिग्विजय दुबे (18) बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार की शाम पांच बजे गांव के रहने वाले अपने मित्र संगम निषाद के साथ वह बाइक से हाटा एटीएम से रुपये निकालने जा रहा था। हेतिमपुर भुजौली चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दिग्विजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि संगम गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल संगम हो हाटा पीएचसी पर भर्ती कराया। दिग्विजय का शव सड़क पर पड़ा रहा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। दिग्विजय अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी दो बहने हैं। हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।