फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tiveteaching by woman

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की 

Sat, 09 Apr 2016 12:08 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 09 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
tiveteaching by woman
क्राइम
देवरिया के एक मोहल्ले में मनचले ने शुक्रवार दोपहर महिला को अकेली पाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। मामला यहीं नहीं थमा पति के साथ कोतवाली जाते समय आरोपियों ने दंपति को पीटकर घायल कर दिया। फिर भी दंपति ने हार नहीं मानी और कोतवाली में तहरीर दी। शिकायती पत्र देने के बाद पीली पर्ची न मिलने पर पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी से की। इसके बाद पुलिस एकाएक सक्रिय हुई और मामले की जांच में जुट गई।  
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर नगर के एक मोहल्ले में महिला घर में अकेली थी, पति मजदूरी करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसके घर में घुस गया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। चीख-पुकार सुनकर कई लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच आरोपी मौका देखकर भाग निकला। इसके बाद पीड़ित महिला ने पति को मामले की जानकारी दी। घटना के करीब एक घंटे बाद दंपति कोतवाली शिकायत करने जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान मनबढ़ों ने रास्ते में रोककर दोनों की पिटाई कर दी। घायल दंपति कोतवाली पहुंचा और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। पीड़ित महिला ने पीली पर्ची की मांग की तो पर्ची कोतवाली में उपलब्ध न होने की बात कही गई। इस बात की शिकायत महिला ने एसपी प्रभाकर चौधरी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed