{"_id":"58af1bf14f1c1b6f1cb240f2","slug":"three-lakh-seized-from-the-car-of-the-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की कार से मिले साढ़े तीन लाख रुपये जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे की कार से मिले साढ़े तीन लाख रुपये जब्त
देवरिया
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
रकम
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। वाहन चेकिंग के दौरान दूल्हे की गाड़ी से पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये जब्त किया। घटना रामपुर कारखाना के पांडेयचक चौराहे की है। रुपये का हिसाब नहीं मिलने पर उड़नदस्ता टीम ने बैग को कब्जे में ले लिया। सभी रुपये कोषागार में जमा कराया गया।
कारोबारी बारात का हवाला देते रहे लेकिन टीम रुपये छोड़ने को तैयार नहीं हुई। रामपुर कारखाना, गुदरी बाजार निवासी ठाकुर प्रसाद जायसवाल के बेटे विपुल जायसवाल की बारात गुरुवार को बलिया, रसड़ा जानी थी। घर के सभी सदस्य तैयारी में जुटे थे। ठाकुर प्रसाद के बड़े बेटे गोरखपुर से तगादा कर घर से लौट रहे थे। पांडेयचक चौराहे पर वह कार से पहुंचे और दूल्हे की गाड़ी सजवाने लगे।
शक होने पर उड़नदस्ते में चल रहे नायब तहसीलदार ने कार की सघन जांच करवाई। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये मिले। अधिकारियों ने चुनाव में इतनी रकम लेकर चलने की बात जब कारोबारी से पूछा तो उन्होंने शादी का हवाला दिया। रुपये का स्रोत नहीं बताने पर टीम ने रुपये जब्त कर लिया। वीडियोग्राफी कराई गई। धीरे-धीरे चौराहे पर भीड़ जुट गई। रुपये का बैग लेकर टीम कोषागार पहुंची और जमा कर दी।
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को बेटे की बारात जानी थी। अधिकारियों ने जान बूझकर गाड़ी चेक किया और रुपये कब्जे में ले लिया। गाड़ी में तेल, विदाई से लेकर जरूरी खर्च कैसे पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी डीएम और एसडीएम को दी गई। उन्होंने रास्ता निकालने की बात कही है।