फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three hours of dead body kept on demand for financial help

आर्थिक मदद की मांग को लेकर तीन घंटे शव को रोके रखा

Mon, 15 May 2017 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 15 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three hours of dead body kept on demand for financial help
देवरिया के बघड़ा गांव में पति और पत्नी की हत्या के बाद सदर एसडीएम को घेरकर मुआवजे की मांग करते गांववाले। - फोटो : अमर उजाला
पंकज मिश्र      
विज्ञापन

बघौचघाट। गरीब दंपति की हत्या के बाद गांव के लोग नाराज हो उठे। आसपास के अलावा दूरदराज से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामप्रधान ने पुलिस को शव कब्जे में लेने से मना कर दिया।

 उनकी मांग थी कि डीएम मौके पर पहुंचे और आर्थिक मदद का आश्वासन दें। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और सीओ सिटी अजय सिंह हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने में जुटे रहे। सबसे अधिक गुस्सा लोगों का तरकुलवा थानेदार राजाराम यादव पर था। जो हत्या की सूचना पर दो घंटे विलंब से मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


उनसे पहले सीओ सिटी गांव पहुंच गए थे। एएसपी ने लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच की बात कही। पुलिस के मान-मनौव्वल में तीन घंटे बीत गया। एसडीएम सदर राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और करीब परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के लोग मान गए। उधर, बेटी और दामाद के हत्या की सूचना पाकर जसीमा की बुजुर्ग मां भी मौके पर पहुंच गई। बेटी के शव से वह लिपटकर रोती रही। बुजुर्ग महिला हत्या करने वालों आरोपियों को कोस रही थी। उसका कहना था कि फोन करके दोनों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed