फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Those who act in opposition to seduce organically

छेड़खानी के विरोध में बवाल करने वालों पर कार्रवाई

Thu, 05 Nov 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज Updated Thu, 05 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर केस दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष परमाशंकर यादव की तहरीर पर छह नामजद सहित बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 हालांकि छात्रा से छेड़खानी का आरोपी प्रिंसिपल पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने, और उल्टे सड़क जाम में केस दर्ज किए जाने से इलाके के लोग गुस्सा है। सुरक्षा को देेखते हुए दूसरे दिन भी बरहज में पीएसी तैनात रही।

 उधर आरोपी प्रिंसिपल के कोर्ट में सरेंडर की संभावना जताई जा रही है। बरहज नगर की एक शिक्षण संस्था में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने छेड़खानी की थी। 

बुधवार को छेड़खानी के विरोध में और प्रिंसिपल पर कार्रवाई को लेकर इलाके के सैकड़ों लोगों ने बरहज थाने का घेराव किया और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

  एसओ की तहरीर पर मदनपुर के समोगर निवासी जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, सतीश यादव प्रधान प्रतिनिधि, भोला सिंह, अभिमन्यु सिंह, विनोद, लालबाबू सहित बीस के खिलाफ सड़क जाम, सरकारी काम में बांधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

 पुलिस छेड़खानी के आरोपी को छोड़कर सड़क जाम करने वालों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस के इस रवैए से इलाके के लोगों में काफी नाराजगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed