फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves along with the handcuffs from Kotwali

कोतवाली से हथकड़ी समेत भागा चोरc

Thu, 12 Oct 2017 10:49 PM IST
deoria
deoria Updated Thu, 12 Oct 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves along with the handcuffs from Kotwali
प्रतीकात्मक चित्र
रामलक्षन/रुद्रपुर (देवरिया)। कार चुराकर भागते वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार एक चोर गुरुवार को रुद्रपुर कोतवाली से हथकड़ी समेत भाग गया। चोर के थाने से गायब होने की सूचना लगते ही अफरातफरी मच गई। कोतवाली की पूरी पुलिस फोर्स चोर को तलाशने में जुट गई। करीब एक घंटे बाद वह बस स्टेशन पर पकड़ा गया। 
विज्ञापन


वह टैंपो में बैठकर देवरिया भाग रहा था। चोर के दोबारा पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। भृगउसरी गांव के मनमोहन साहनी छितही बाजार में रहते हैं। उन्होंने दरवाजे पर कार खड़ी की थी। सुबह पांच बजे बाइक सवार एक युवक उनके दरवाजे पर बाइक छोड़कर कार लेकर भागने लगा। युवक को कार लेकर भागता देख मनमोहन और घर के युवक पीछा करने लगे। उन्होंने घटना की सूचना रामलक्षन चौकी इंचार्ज को दे दी।
विज्ञापन


रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर बेलकुंडा गांव के पास घरवालों ने गांववालों की मदद से युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक छितही गांव का विश्वजीत मल्ल बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को चोरी की कार के साथ हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने उसे रुद्रपुर कोतवाली लाकर पूछताछ करने के बाद एक हाथ में हथकड़ी लगाकर बैठा दिया। कोतवाली पर पहरा नहीं होने से मौका पाकर थाने से भाग गया। कुछ देर बाद ऑफिस के मुंशी का ध्यान चोर पर गया तो वह गायब था। चोर के भागने की खबर लगते ही कोतवाली में अफरातफरी मच गई। सभी सिपाही, दरोगा उसे पकड़ने निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे के छानबीन के बाद वह रुद्रपुर बस स्टेशन पर मिला। उसने हथकड़ी लगे हाथ को टीशर्ट में छिपा लिया था। कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि पकड़ा गया युवक शातिर चोर है।  इससे पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसकी बाइक पर फैजाबाद का नंबर लगा है। बाइक चोरी की लगती है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed