फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The young man tried to abduct

युवक के अपहरण का प्रयास

Thu, 26 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 26 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
The young man tried to abduct
युवक के अपहरण का प्रयास - फोटो : demo
युवक को अगवा किए जाने की कोशिश में दो गुटों के बीच बवाल हो गया। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। पड़ताल के बाद पुलिस इसे मारपीट की घटना बता रही है। शिकायत के बाद दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


शहर के खरजरवा मोहल्ले में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। शबे बरात की रात दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए थे। इसी बीच किसी ने हवा में फायरिंग कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने विवाद को हल्के में लिया। बुुधवार की रात स्कूल के पास एक युवक खड़ा था। इसी बीच कुछ लोग पहुंचे और बाइक पर उसे खींचकर बैठाने लगे। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। विवाद की जानकारी होते ही लोग मोहल्ले के लिए बाहर निकले। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


गोली चलने की जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय ने मामले की जांच की। पुलिस गोली चलने की घटना से इंकार कर रही है। वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट की बात कही जा रही है। प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय का कहना है कि फेसबुक पर कुछ पोस्ट करने केे लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। अनिमेष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में सौरभ, आकाश, प्रिंस और सुधीर का नाम आ रहा है। पीड़ित पक्ष ने  सिर्फ मारपीट की तहरीर दी है जिसमें गोली चलने का जिक्र नहीं है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गोली चलने की घटना गलत है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed