फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The young man's body found in field

खेत में युवक का शव मिला

Sun, 14 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 14 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
मनियापार और चकिया टोला के सिवान स्थित एक अरहर के खेत में रविवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


युवक मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव का मूल निवासी था। शनिवार को वह अपने दूसरे मकान गोरखपुर के सूबा बाजार से कौड़ीराम जाने के लिए घरवालों को जानकारी देकर निकला था।

शव से करीब बीस मीटर की दूरी पर एक गेहूं के खेत में उसकी बाइक भी मिली। घर वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।

हालांकि शव के समीप सल्फास की पुड़िया और एक बोतल पानी मिलने से पुलिस अभी इस बारे में कुछ कहने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

कोल्हुआ गांव के राममूर्ति पांडेय का बेटा विपिन पहले बैंकाक में रहकर कमाई करता था। तीन वर्ष से वह घर पर ही था। उसका दूसरा मकान गोरखपुर के सूबा बाजार में है।
विज्ञापन


वर्तमान में राममूर्ति पांडेय के तीनों बेटे पंकज, नवीन और विपिन सूबा बाजार में परिवार के साथ रहते हैं। विपिन अपने बड़े भाई नवीन की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान को चलाने में सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों के अनुसार शनिवार की सुबह वह घर से बाइक लेकर कौड़ीराम जाने के लिए निकला। रविवार की सुबह मनियापार और चकिया टोले के बीच एक अरहर के खेत में लोगों ने उसका शव देखा।

लाश मिलने की खबर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। शव के समीप सल्फास की पुड़िया और एक बोतल पानी भी मिला।

लेकिन शव की हालत देखकर लोग दूसरे जगह हत्या कर लाश को अरहर के खेत में छिपाने की आशंका जता रहे हैं। युवक के पॉकेट से मिले मोबाइल का सिम गायब था।

मृतक की पत्नी बंदना और तीन साल की एक बेटी भी है। मृतक के पिता ने पुलिस से बेटे के हत्या की आशंका व्यक्त की है।

मदनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए देवरिया भेज दिया। घटना स्थल का सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष छोटेलाल ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed