{"_id":"579cdc184f1c1b002a21ea25","slug":"the-young-man-killed-in-crash-pcldi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पचलड़ी के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पचलड़ी के युवक की मौत
देवरिया
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
युवक के मौत की खबर गांव आते ही कोहराम मच गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। पचलड़ी गांव के रहने वाले एक युवक की गोरखपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की रात नौ बजे वह स्कूटी लेकर किसी काम से जा रहा था कि पैडलेगंज चौराहे पर चार पहिया वाहन से टकरा गया। घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय वक्त खलीलाबाद में उसकी मौत हो गई।
पचलड़ी गांव के भगवती सिंह तारामंडल में परिवार लेकर रहते हैं। गांव भी उनके परिवार का हर सप्ताह में आना जाना लगा रहता है। उनका एकलौता बेटा आयुष सिंह बीकाम का छात्र था। शुक्रवार की रात नौ बजे वह स्कूटी लेकर किसी काम से सिटी में जा रहा था। पैडलेगंज चौराहे पर सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से आयुष की टक्कर हो गई। वह घायल हो गया।
घरवाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में जाते वक्त युवक की मौत हो गई। शनिवार की सुबह युवक के मौत की खबर गांव आते ही कोहराम मच गया। उसकी मां स्वर्णलता बेटे के मौत के सदमे में हैं। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। आयुष की दो बहनें खुश्बू और सोनम का रोरोकर बुरा हाल था।