{"_id":"57b5edb24f1c1b1f176eb479","slug":"the-young-man-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की सड़क हादसे में मौत
देवरिया
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बहन के घर से राखी बंधवाकर कर लौट रहे युवक की गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बैतालपुर ब्लॉक के बेलडरिया गांव के पूर्व प्रधान का बेटा बताया जा रहा है। घटना मदनपुर सेमरा पुल के करीब हुई। घटना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया।
गौरीबाजार के बेलडरिया गांव निवासी पूर्व प्रधान रामनक्षत्र का 30 वर्षीय बेटा मनोज कुमार मदनपुर के सेमरा गांव में अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने गया था। वहां से शाम को राखी बंधवाकर वापस घर जा रहा था।
अभी वह मदनपुर के सेमरा पुल के पास पहुंचा था कि सामने से तेज गति से आ रही दो पहिया वाहन से आमने सामने भिड़ंत हो गयी। बाइक भिडंत देखकर लोग उधर दौड़े। लोगों ने दोनों बाइक चालकों को उठाया। गंभीर चोट की वजह से मनोज बेहोश हो गए। लोग अभी उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरा बाइक चालक भी घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घरवाले पहुंच गए और सामुदायिक केंद्र रुद्रपुर ले गए। लेकिन डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। मनोज की पत्नी संगीता देवी का रो रोकर बुरा हाल था। उसके छह साल के बेटे सोनू भी मां को रोते देखकर चिख रहा था। उसकी मां विगनी देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी।