फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The woman tried to jump from the overbridge

युवती ने ओवरब्रिज से कूदने की कोशिश की

Mon, 20 Jun 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 20 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The woman tried to jump from the overbridge
युवती के फुट ओवरब्रिज से कूदने की धमकी देने के बाद स्टेशन पर जुटी लोगों की भीड़
प्रेमी से मिलने आई एक युवती अपने भाई को देखकर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगी। यह देख यात्रियों की भीड़ जुट गई और उसे समझाने की कोशिश करने लगे। जीआरपी के सहयोग से युवती को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के पाती गांव की रहने वाली एक युवती रविवार को सुबह अपने घर से गायब हो गई। घर वाले उसकी तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला। जीआरपी के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी के बुलाने पर सोमवार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए आई थी। लेकिन युवक उसे भटनी रेलवे स्टेशन पर बुला रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती की बहन और भाई भी पहुंच गए।
विज्ञापन


ट्रेन के इंतजार में बैठी युवती की नजर जब अपने भाई पर पड़ी तो वह चिल्लाती हुई फुट ओवरब्रिज पर चढ़ गई और पास आने पर कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। युवती की यह हरकत देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़ जुट गई। लोग युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे लेकिन युवती किसी की बात नहीं मान रही थी। आधा घंटे बाद जीआरपी के सिपाही ओवरब्रिज पर गए और युवती से बात करने के बाद उसे नीचे उतारा। युवती अपने भाई के साथ किसी भी कीमत पर घर जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। बाद में समझाने बुझाने पर मान गई। वहीं युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन नाराज होकर घर से भागी है। जीआरपी एसओ ने बताया कि युवती को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed