{"_id":"576ec5374f1c1b5d48b488f5","slug":"the-woman-s-account-of-4-70-million-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से की 4.70 लाख की शॉपिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से की 4.70 लाख की शॉपिंग
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला एएनएम के बैंक अकाउंट से जालसाज ने 470600 रुपये की शॉपिंग कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद महिला को इसकी जानकारी हुई। जालसाजी की शिकार महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
देवरिया कोतवाली की चमनपुरा गांव की रहने वाली सुमित्रा देवी भटनी पीएचसी पर एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उनका अकाउंट नगर के भारतीय स्टेट बैंक में है। शुक्रवार को दोपहर में उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना अपने को एसबीआई का शाखा प्रबंधक अमित शर्मा बताकर एटीएम का गोपनीय कोड पूछा। जालसाज की बातों में उलझी महिला ने एटीएम का गोपनीय कोड बता दिया। आधे घंटे बाद इसके मोबाइल पर बैंक अकाउंट से शॉपिंग होने का ताबड़तोड़ मैसेज आने लगा। यह देख महिला के होश उड़ गए।
अठारह बार में जालसाज ने 470600 रुपये की शॉपिंग अलग-अलग शहरों से कर ली। बैंक बंद होने के कारण बैंक कर्मियों से शनिवार को बैंक अकाउंट का डिटेल नहीं मिल सका। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसओ परमा शंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।