हिंसक रहा चुनाव का दूसरा चरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव का दूसरा चरण हिंसक हो गया। कोतवाली के रजला गांव में मंगलवार की भोर में प्रधान पद के प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई।
नाराज लोगों ने दो बाइक को छतिग्रस्त कर दिया। वोटिंग के दौरान भी रजला में कई बार प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने लाठी चलाकर लोगों को खदेड़ दिया।
मेहड़ापुरवां में प्रधान पद के दो प्रत्याशी के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। रामपुर कारखाना के पहाड़पुर में प्रधान पद के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। घटना में प्रत्याशी सहित तीन का सिर फट गया। चरियावं बुजुर्ग गांव में प्रधान प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए।
जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया। पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को शांत किया। विशुनपुरा गांव में फर्जी मतदान रोकने के लिए कुछ लोगों ने बुर्कानशीं को रोक दिया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हा गई। मतदान तक बूथ पर पीएसी लगानी पड़ी।
कोतवाली, रजला निवासी जिला पंचायत सदस्य, सपा नेता रामप्रवेश यादव बब्लू ने अपनी माता को प्रधानी चुनाव में उतारा है। संतोष निषाद और कमलेश यादव के घरवाले भी चुनाव मैदान में हैं।
मंगलवार की भोर तीन बजे के करीब गांव में कुछ लोग प्रचार कर रहे थे। इसी बात की जानकारी होने पर अन्य प्रत्याशी भी पहुंचे और विरोध करने लगे।
आरोप है कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर सनसनी फैला दी। गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ लोगों ने दो बाइक भी तोड़कर दी। दोपहर को मतदान के दौरान प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी दिखाकर खदेड़ दिया।
जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग तीन बजे के करीब प्रत्याशियों को साड़ी बांट रहे थे। विरोध करने पर सभी बाइक छोड़कर भाग निकले।
जबकि दूसरे प्रत्याशी सपा नेता पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कोतवाली के मेहड़ापुरवां गांव में भाजपा नेता और सपा नेता के समर्थक आपस में भिड़ गए।
दोनों तरफ से पथराव हुआ। विवाद के बाद किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस गोली चलने की घटना से इंकार कर रही है।