फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The prisoner was beaten in the head and BJP leader

नोट बंदी पर प्रधान और भाजपा नेता में मारपीट

Mon, 14 Nov 2016 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 14 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 The prisoner was beaten in the head and BJP leader
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
रुद्रपुर। 500-1000 के नोट बंद होने को लेकर चौराहे पर हुई बहस के दौरान भाजपा नेता और प्रधान आपस में भिड़ गए। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर आग बबूला हुए भाजपा नेता और प्रधान में मारपीट से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर ग्राम प्रधान पर मारपीट का केस दर्ज किया। घटना छपौली गांव के चौराहे की है। सोमवार सुबह छपौली चौराहे पर कुछ लोग नोट बंद होने को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


जाफराबाद निवासी भाजपा नेता मेवालाल निषाद भी पहुंच गए। उन्होंने नोट बंद होने की बात को प्रधानमंत्री का सराहनीय कदम बताया। प्रधान रणविजय सिंह भी आम आदमी की पीड़ा को लेकर बहस करने लगे। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मारपीट को लेकर कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई।

भाजपा नेता ने ग्राम प्रधान पर प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने का विरोध करने पर पिटाई करने की तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बीबी सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed