फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The janitor's son, rape

चौकीदार के बेटे ने युवती की आबरू लूटी

Wed, 23 Mar 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 23 Mar 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
The janitor's son, rape
चौकीदार के बेटे ने युवती की आबरू लूट ली। - फोटो : Demo
देवरिया में पुलिस के लिए प्रथम सूचना देने का काम करने वाले चौकीदार के बेटे ने युवती की आबरू लूट ली। मामला वर्दीधारियों के बीच का था। ऐसे में पुलिस ने पहले पंचायत से मामले को निपटाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। परिवार के लोग कोतवाली में तहरीर लेकर अड़े  रहे। नतीजतन कोतवाली पुलिस ने लड़की को महिला थाने भेज दिया। इंसाफ के लिए युवती दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है। जिम्मेदार मामले को मैनेज करने में लगे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार शाम को चौराहे की तरफ गई थी। कुछ देर बाद युवती के घर लौट रही थी। रास्ते में अंधेरा हो चुका था। आरोप है कि गांव के चौकीदार का बेटा घात लगाकर रास्ते में बैठा था। युवती को अकेला पाकर उसने मनमानी की। आरोपी लड़की को धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता घर पहुंची और परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। गांव के लोगों ने दोनों पक्ष पर समझौता के लिए दबाव बनाया लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार की शाम पीड़ित युवती परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंची और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। जांच की बात कह कर पुलिस ने युवती को पूछताछ के लिए कोतवाली से महिला थाने भेज दिया गया। बुधवार को भी पुलिस ने युवती के मेडिकल नहीं कराया। घरवालों का आरोप है कि पुलिस केस दर्ज करने परहेज कर रही है। आरोपी चौकीदार का बेटा है। ऐसे में पुलिस आरोपी को बचा रही है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed