फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The houses of nine people burnt in the elderly

बढ़ाया बुजुर्ग में नौ लोगों के मकान जले

Tue, 11 Apr 2017 11:08 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 11 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The houses of nine people burnt in the elderly
रुद्रपुर के बढ़या बुजुर्ग गांव में आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। बढ़या बुजुर्ग गांव में आगजनी की घटना में नौ लोगों की मकान और करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भीषण आगजनी की घटना के शिकार पीड़ित खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से क्षति का जायजा लेने को लेखपालों को लगाया गया है। आग की घटना में फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने पर गांव के लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग गांव के लोगों का खेत जलाने के बाद गांव में बढ़ने लगी। थोड़ी देर में गांव आग के चपेट में आ गया। मकानों में आग लगते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मकानों में लगी आग बुझाने के लिए कई गांव के लोग जुट गए। इस दौरान गांव के उमाशंकर, रमाशंकर, मुन्ना, बैजनाथ, लल्लन, हरिश्चंद्र, शमशेर, मैना देवी और डब्लू का मकान जल गया।
विज्ञापन


मकान में रखा घर गृहस्थी का सारा समान जल जाने से पीड़ित खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर हैं। अगलगी के शिकार लोगों के परिवार के महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार से पूरा मंजर गमगीन हो गया। गांव के लोगों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गांववालों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को देर से पहुंचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed