फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The farmer, the Clerk made the mortgage

घटतौली पर भड़के किसान, लिपिक को बनाया बंधक

Sun, 28 Jan 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
The farmer, the Clerk made the mortgage
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
तरकुलवा। क्षेत्र के बंजरिया में गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़े जाने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। नाराज किसानों ने तौल बंद कराकर तौल लिपिक को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर किसानों ने तौल लिपिक को उसके हवाले कर दिया। पुलिस तौल लिपिक और ट्रक चालक को थाने ले गई है। 
विज्ञापन

बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल प्रतापपुर का गन्ना क्रय केंद्र बंजरिया में है। शनिवार को सुगंती देवी, परमहंस व चंद्रबली ने अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना लादकर कांटे पर पहुंचा दिया। रविवार को नंबर आने के बाद बारी-बारी से गन्ना तौल हुआ। किसान को पहले से घटतौली का शक था। इस वजह से उन्होंने अपने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का वजन पहले से करा रखा था। किसानों के अनुसार मिल के कांटे पर गन्ना तौलवाने पर उसके भार में करीब छह क्विंटल की कमी पाई गई। घटतौली की बात सामने आने पर तौल लिपिक और किसान में नोकझोंक शुरू हो गई। इस पर मौके पर मौजूद कन्हैया गुप्ता, मकसूद, पप्पू, रामइकबाल, हरिश्चंद्र, ब्यास, रामधनी, अनिरुद्ध, चंद्रभूषण, महेश, सुदामा सहित दर्जनों किसानों ने कांटा परिसर में तौल बंद कराकर हंगामा शुरू कर दिया और तौल लिपिक को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने किसानों ने मिल के कांटे पर तौल कराई। किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल लिपिक व पुलिस की मौजूदगी में प्राइवेट कांटो पर तौल कराई गई। तौल में छह क्विंटल का घटतौली मिली। किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस तौल लिपिक व ट्रक चालक को थाने ले गई। किसानों ने घटतौली को लेकर तौल लिपिक के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी व सचिव गन्ना विकास समिति देवरिया ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में घटतौली का मामला सही पाया गया। किसानों के तहरीर के अलावा सचिव गन्ना समिति देवरिया रामदुलारे प्रसाद के तरफ से तौल लिपिक संतोष यादव के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि तौल लिपिक के खिलाफ किसान व सचिव गन्ना समिति की तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed