{"_id":"5726415e4f1c1bce045cd1d2","slug":"the-death-of-the-young-man-from-drowning-in-river-sarayu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरयू में डूबने से युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिवार वाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर के पिपरा पुरूषोत्तम के बलरामचक गांव के रहने वाले एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की बरहज स्थित सरयू में डूबने से मौत हो गई। वह सरयू में स्नान करने गए थे। थाना घाट पर स्नान करने के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गए। गोताखारों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। गांव के श्यामबदन यादव (32) पिछले पांच साल से हर रविवार को बरहज में सरयू स्नान करने को जाते थे। वह गांव के चौराहे पर स्थित हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य थे।
हर बार की तरह इस रविवार की सुबह भी वह साइकिल से सरयू स्नान करने को घर से निकले। नदी घाट पर कपड़ा, साइकिल रखने के बाद वह नदी में जाकर नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक पैर फिसलने से वह गहराई में चले गए। उनके डूबते ही भारी संख्या में घाट पर लोग जुट गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला। मृतक इससे पहले गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। मौत की खबर गांव पहुंचते ही उनके दरवाजे पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए देवरिया भेज दिया।