फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bodies of the mother and son found

राप्ती में कूदी मां और बेटे की लाशें मिलीं

Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
The bodies of the mother and son found
हीरामन परसिया गांव में मृतक महिला के ससुराल में रोते लोग।
कपरवार के उग्रसेन सेतु से नदी में छलांग लगाने वाली महिला का शव सोमवार की सुबह मिला। मां की लाश से कुछ दूरी पर उसके मासूम बेटे का शव भी पानी में तिरता हुआ मिला। महिला शनिवार को अपने बेटे को पुल से फेंकने के बाद स्वयं कूद गई थी। मां, बेटा मदनपुर थाना के हीरामन परसिया गांव के रहने वाले थे। आत्महत्या की वजह गृह कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन


हीरामन परसिया का विनोद यादव मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। सात दिन पहले वह मुंबई से कमाकर लौटा है। 24 अप्रैल को उसके छोटे भाई प्रमोद का गौना तय था। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह से किसी बात को लेकर उसके परिवार में काफी तनाव था। शनिवार की सुबह विनोद यादव की पत्नी ऊषा (30) अपने छह साल के बेटे हिमाचल को लेकर घर से देवरिया जाने की बात कहकर निकली। वह बेटे को लेकर कपरवार घाट स्थित उग्रेसन सेतु पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने पहले अपने बेटे को पुल से राप्ती नदी में फेंका। जब तक लोग उसे रोकने के लिए पहुंचते उसने भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन


रविवार को दिन भर बरहज पुलिस लाश को ढूंढने में लगी रही। सोमवार की सुबह बड़हलगंज पुलिस ने शव को नदी के किनारे पाया। इधर, घर वाले महिला की तलाश करने में लगे थे। मौके पर पहुंचकर घरवालों ने शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed