{"_id":"570d39174f1c1b7c0d4a6ae0","slug":"the-bloody-conflict-between-head-and-former-prime","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच खूनी संघर्ष
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच खूनी संघर्ष।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट केविशुनपुरा गांव में पुरारी रंजिश को लेकर गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से धारदार हथियार चलने से एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र पथरदेवा में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव के प्रधान जलालूद्दीन खां गांव के प्रधान है। पूर्व प्रधान शाहिद अंसारी के घर से उनका विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों के घर के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मैदान में शुरू हुआ विवाद घर तक पहुंच गया। आरोप है कि जलालू्द्दीन खां के घरवाले पूर्व प्रधान शाहिद के घर के घर पर धावा बोल दिया।
घर में छूपी महिलाओं को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। धारदार हथियार चलाने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। मारपीट में पूर्व प्रधान शाहिद अंसारी, निकहत, इमरान, कमरान, साहीना, हसीना, सनुल्लाह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी लोगों के घायल होने की सूचना है। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। विवाद शांत हो गया है। दोनों तरफ से लोगों के घायल होने की सूचना है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।