फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tempo procession filled with vengeance, twelve injured

बारातियों से भरा टेंपो पलटा, बारह घायल

Sat, 30 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 30 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tempo procession filled with vengeance, twelve injured
बारातियों से भरा टेंपो पलटा, बारह घायल - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर में  बारातियों से भरा टेंपो शनिवार को अचानक पलट गया। हादसे में टेपों में सवार बारह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी पर कराया गया। चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घायलों के परिजनों ने दो लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव से मईल के डेहरी गांव में शुक्रवार की रात बारात जा रही थी। बारातियों से भरा एक टेंपो सतरांव गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार अजीत, छोटू, धोनी, जय कुमार, रामसेवक, रितेश, सूरज, आकाश, मंटू समेत बारह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मौते पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को टेंपों से बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया जहां सभी घायलों का इलाज हुआ। सुबह घायलों के परिजनों ने टेंपो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके घर वालों की पिटाई कर दिया। इसमें नंद प्रसाद और रूदल घायल हो गए। इनका इलाज सीएचसी पर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंद प्रसाद ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि मारपीट की शिकायत पर सिपाहियों को भेजा गया था। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed