फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teen reading coaching chopped by train

कोचिंग पढ़ने गया किशोर ट्रेन से कटा

Wed, 11 Jan 2017 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 11 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teen reading coaching chopped by train
गुलशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। हादसा बैतालपुर के करीब शर्मा ढाबे के पास हुआ। बुधवार सुबह परिवारवालों ने शव की शिनाख्त की। छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत पर परिवारवालों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुशीनगर, पटहेरवा धौरहरा निवासी प्रभु प्रसाद परिवार के साथ देवरिया में स्टेशन रोड के पास रहते हैं। मंगलवार को 15 वर्षीय बेटा गुलशन भुजौली कॉलोनी में कोचिंग के लिए निकला। शाम तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। छात्र की लाश बैतालपुर के करीब एक ढाबे के पीछे रेललाइन पर मिली। मौके पर पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह परिवारवालों ने पहचान की। उन्होंने बताया कि गुलशन के साथ कई छात्र कोचिंग गए थे। पुलिस का कहना है कि कई लोगों से पूछताछ की गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने आत्महत्या की बात कही है। छात्र शिव मंदिर रोड पर स्थित एक विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed